Global news live
करगी रोड कोटा

*विधायक श्रीमती डॉक्टर रेणु जोगी के कर कमलो से हुआ सामुदायिक भवन का भूमि पूजन *

*करगी खुर्द ग्लोबल न्यूज कोटा *
कन्नौज रजक समाज सेवा समिति परिक्षेत्र लमेर।के ग्राम पंचायत मटसगरा में कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय,यशस्वी,विधायक डॉक्टर श्रीमती रेणु जोगी के द्वारा रजक समाज समुदायिक भवन निर्माण के लिए 800000 आठ लाख रुपये की पूर्व स्वीकृति मिली थी। जिसका आज भूमि पूजन का कार्य ग्राम वासियों के बीच बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉ रेणु जोगी का ग्राम वासियों एवं समाज के द्वारा आत्मीय भव्य स्वागत किया गया जिसमें ।कार्य क्रम की अध्यक्षता दूज राम रजक ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बैकुण्ठ नाथ जायसवाल ,विकास सिंह ठाकुर ,स्थानीय जनपद सदस्य, अली बाबा ठाकुर , डी आर कर्ष सम्भागीय संरक्षक क्रांति कुमार निर्मलकर ,भट गाव बिल्हा परिक्षेत्र के अध्यक्ष जय कुमार निर्णेजक जिला संरक्षक रामकिशोर रजक दशरथ रजक ,जिला उपाध्यक्ष सन्तोष निर्मलकर जिला सचिव श्रवण निर्मलकर ,नारायण रजक, इतवारी रजक,धनीराम रजक दिनेश रजक मुरली रजक ,सूरज,राकेश प्रमोद निर्मलकर सरपंच रिखी राम निर्मलकर ,उदासी राम कर्ष राम सहाय रजक जी राजेश निर्मलकर जी ,राम कुमार निर्मलकर लक्ष्मिचंद जी के साथ ही सैकडों नारी शक्तियां उपस्थित रही। कार्य क्रम का शुभ आरंभ जनक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ फिर मंचस्थ अतिथियों का साल एवं श्रीफल से आत्मीय सम्मान किया गया। माननीय विधायक महोदय ने संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जीवन प्रकाश को सभा के बीच प्रकाशित करती हुई रजक समाज को संगठित रहने के लिए प्रेरणा दी। कार्य क्रम का सफल संचालन सचिव सखाराम निर्मलकर ने किया।। एवं समस्त जनों का आभार व्यक्त किया

Latest news
*अब तक जिले में कुल 54 एनक्यूएएस प्रमाणित संस्थाएं* *जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार* *कोटा एलबीडी स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन डायरेक्टर आदित्य दीक्षित ने दी बधाई* *जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने तहसीलदार को तत्काल हटाने की मांग की* *सेंट मेरी स्कूल कोटा ने लहराया परचम, 10वीं में सत्यम तो 12वीं में ओम ने किया टॉप* *श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन बर्फानी आश्रम में* *कमर्शियल गैस सिलेंडर को रु.3300 महंगा करना ’जनता की जेब पर डाका डालना है सीपीआई* *जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे शिवरतन* *नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण* *श्रमिक बहन ने मुख्यमंत्री को सिखाया काम*