Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मुस्लिम समाज के लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।*

*ग्लोबल न्यूज़ रामनारायण यादव की रिपोर्ट*खुशुनुमा माहौल में ईद की मनाई मुस्लिम समाज ने..नगर सहित ग्रामीण इलाके के मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल।*


*ईद की नमाज के बाद मुल्क में अमन आपसी भाईचारे के लिए दुवाए मांगी गई।*


*मुस्लिम समाज के लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।*
करगीरोड-कोटा:-ईद का चांद नजर आने के बाद कोटा नगर सहित कोटा से लगे ग्रामीण-इलाकों के मुस्लिम समुदाय के लोग मार्केट में खरीददारी करते हुए दिखाई दिए..बीती रात तेज बारिश होने के बावजूद सुबह मौसम खुलने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने ईदगाह की ओर निकल पड़े सुबह 8:30 बजे के करीब मस्जिद-ताहा के पेश-ईमाम हाफिज गुलजार-साहब ने ईद की नमाज पढ़ानी शुरू कर दी ईद की नमाज अदा कराए जाने के बाद दुवाओं का दौर शुरू हुआ..प्रदेश सहित पूरे मुल्क में अमन चैन आपसी-भाईचारे के लिए दुवाए मांगी गई।*




*इसके बाद मुस्लिम-समाज के लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हुए दिखाई दिए ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घर परिवारों के कब्रो पर जाकर उनके कब्रो पर फूल-इतर पेश करते हुए दुवाए करते हुए दिखे इस पूरे इंतजाम में मस्जिद कमेटी-कोटा के मौजूदा-पदाधिकारी सुबह से ही लगे हुए थे..ईद की नमाज के बाद समाज के लोगो के लिए हर साल की तरह इस साल भी मीठी सेवई का इंतजाम मस्जिद कमेटी-कोटा के मौजूद नायब सदर (उपाध्यक्ष) जब्बार खान द्वारा की गई थी।*




*ईद की नमाज के दौरान हर साल की तरह इस साल भी पुलिस-विभाग के जवानों की ईदगाह में मौजूदगी रही..ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने पुलिस विभाग के जवानों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी मस्जिद कमेटी-कोटा के मौजूदा अध्यक्ष बशीर बेग मदरसा-कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, उपाध्यक्ष जब्बार खान, सचिव अब्दुल गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज रजा, अमजद खान, मोईद कुरैशी शहिद खान, अहमद कुरैशी, शेख सिराज,अशरफ कुरेशी, फिरोज खान, दादाभाई, बग्गू खान, शमीम खान, हासिम अली, हसीन खान, रियाजत खान, अरमान खान, आमिर खान, अहमद हसन, शमीम खान, सदरुद्दीन खत्री, शाबिर अली, शमशुल खान, फिरोज खान, आरिफ मिर्जा, रज्जब खान, मिर्जा नईम बेग, रियाज खान, सुब्राती खान, रूबी खान, मिन्नु खान, आजम खत्री, अज्जू बागड़ी, हसन खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम-समाज के लोगों की मौजूदगी रही।*

Latest news
*जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान* *न्यौता भोज सहित प्रगति प्रमाण पत्र वितरण* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश कुमार  की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक संपन्न* * लड़कियों से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *कांग्रेस भाजपा की अवसरवादी राजनीति के विरुद्ध पर्दाफाश* *अमरकंटक क्षेत्र में गर्मी से मिली राहत मौसम रहा  सुहावना* *कलेक्टर शर्मा ने10 वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित* *450  तालाब  में भरा पानी निस्तारी क़ी समस्या से राहत* *गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देगा ग्रे-वॉटर प्लांट* *सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ*