
*न्यौता भोज सहित प्रगति प्रमाण पत्र वितरण*

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
*शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा सोनाबाल में न्यौता भोज सहित प्रगति प्रमाण पत्र वितरण*
शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा सोनाबाल संकुल सोनाबाल तहसील मर्दापाल विकास खंड / जिला कोंडागांव में जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र पूर्णता पर दिनांक 30 अप्रैल 2026 बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों को ग्राम के वरिष्ठजन टेड़ूराम नेताम अध्यक्ष वन विकास समिति दक्षिण वन संभाग कोंडागांव तथा पूर्व पंच खुटपारा सोनाबाल जगतराम नेताम के करकमलों प्रगति प्रमाण पत्रों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के सिद्धहस्त लौह हस्तशिल्पि सुंदरलाल पोयाम विश्वकर्मा ने अपने कनिष्ठ सुपुत्र संदीप संग रिंकी के विवाह संपन्नता पर विद्यार्थियों को आंशिक न्यौता भोज चना बेसन भजीया तथा दुग्ध खीर परोसा । कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान अध्यापक हितेंद्र कुमार श्रीवास , सहायक शिक्षक रूखमणी साहू , स्वीपर देवकी मंडावी , जगती नेताम ने सहयोग किया ।

