Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु  शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उठाई मजबूत पहल डीआरएम को सौंपा ज्ञापन*

भाटापारा 11 अप्रैल/
नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा द्वारा आज भाटापारा रेलवे स्टेशन से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु डिवीजनल रेलवे मैनेजर, रायपुर डिवीजन को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
भाटापारा नगर, छत्तीसगढ़ की प्रमुख नगर पालिकाओं में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यह स्टेशन न केवल नगरवासियों बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों के नागरिकों के लिए आवागमन का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद यहां कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव एवं अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान हेतु यह पहल की गई है।
ज्ञापन में विशेष रूप से निम्न प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया
लंबे समय से बंद पड़े पुराना हटरी बाजार अंडरब्रिज को शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो सके।
अमृत मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाकर विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
रेलवे रेस्ट हाउस के समीप स्थित बड़े नाले के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए।
रेलवे स्टेशन के सामने की अव्यवस्थित यातायात एवं अवसंरचना व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कर नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।
इन समस्याओं के कारण आमजन को हो रही कठिनाइयों एवं दैनिक असुविधाओं से भी डीआरएम को अवगत कराया गया। साथ ही नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की गई।
अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने कहा
भाटापारा नगर निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है। यहां की बढ़ती जनसंख्या एवं यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे सुविधाओं का सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित होना अत्यंत आवश्यक है।
आम नागरिकों को हो रही समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि रेलवे विभाग जनहित के इन महत्वपूर्ण विषयों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगा, जिससे नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।”
अंत में, नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा यह आशा व्यक्त की गई है कि संबंधित विभाग शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए इन मांगों पर ठोस कार्रवाई करेगा, जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके और भाटापारा रेलवे स्टेशन को एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सके।
इस अवसर पर सभापति संतीश तलरेजा मनीष मिश्रा पार्षद नंदू वैष्णव बब्बू मंधान शुभम राजपूत पत्रकार राजेश शर्मा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Latest news
*नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती* *भीषण गर्मी में हर घर तक पानी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता  शर्मा* *भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु  शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक निवासी चांदनी उर्वेती की गोंडी चित्रकला की वैश्विक पहचान * *अमरकंटक पुलिस  ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा * *अमरकंटक में 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल को* *कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के* *कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मण्डी भाटापारा का किया निरीक्षण* *बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा*