Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन सप्ताह से आम लोगों को कोई फायदा नहीं- इन्द्र साव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*किसान टोकन के लिए भटक रहे, फिर भी सुशासन के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही सरकार – इन्द्र साव*

*सुशासन सप्ताह से आम लोगों को कोई फायदा नहीं- इन्द्र साव*

भाटापारा 24 दिसंबर/प्रदेश सरकार सुशासन सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाकर अपनी ही किरकिरी कर रही है,आज गांव के किसान अपनी फसल के लिए टोकन के लिए भटक रहे है,तो फिर ये कैसा सुशासन है,,उक्त बाते क्षेत्र के विधायक इंद्र साव ने ग्राम निपनिया में आयोजित शिविर में अपने वक्तव्य में कही विधायक इंद्र साव ने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार और उसके नुमाइंदे सही में ग्रामीणों,किसानों ,छात्रों का हित चाहते हुए कार्य करती तो इस प्रकार के आयोजन की जरूरत ही नहीं पड़ती।सरकार के 2 साल के कार्यकाल में ऐसे कोई उपलब्धि नहीं हुई की आम लोगों को बात सके गिनवा सके।आज प्रदेश के किसान अपनी फसल की बेचने टोकन का इंतजार कर रहे है।टोकन के चक्कर में किसानों को इतना भटकना पड़ रहा है कि जिसकी वे कल्पना भी नहीं किए थे।विधायक इंद्र साव ने कहा कि प्रदेश में पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की योजना और स्वीकृत कार्य ही वर्तमान में दिखाई दे रहे है,चाहे हो रोड निर्माण हो,भवन निर्माण हो,नल जल योजना हो सब भूपेश सरकार के द्वारा स्वीकृत कार्य चल रहे है।विधायक साव ने कहा कि गांव गांव में बिछाई जा रही पाइप लाइन का ठेकेदार काम छोड़कर भाग गया,उस पर कोई कार्यवाही ही नहीं कर रही है।गांव के विकास के लिए आने 15 वे वित्त की राशि पंचायतों को जारी ही नहीं की गई है,और ये सुशासन की बात किसानों,ग्रामीणों के साथ सीधा धोखा है।इस अवसर पर निपनिया सरपंच नरेश नेताम,विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर, दिनेश तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित थे

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*