Global news live
छत्तीसगढ़रायगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात*

*रायगढ़ ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*

*”स्वास्थ्य सेवा के योद्धाओं को सम्मान की आस: एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात कैशलेस सुविधा एवं लंबित मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा”*

रायगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से भेंट के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री से भी विशेष मुलाकात कर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में एनएचएम कर्मचारियों की अहम भूमिका है। मुलाकात के दौरान संघ ने विशेष रूप से कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने का पुरजोर आग्रह किया।

*मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन:*
प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि

“हमारी सुशासन की सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।”

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि एनएचएम कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने भी चर्चा के दौरान ग्रेड पे की विसंगतियों और नई मानव संसाधन (HR) नीति को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विभाग को आवश्यक परीक्षण के निर्देश दिए।

*प्रमुख 10 सूत्रीय मांगें जिन पर हुई चर्चा:*
विदित हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में 33 दिनों तक प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

* ग्रेड पे की विसंगति दूर कर उचित वेतनमान का निर्धारण।
* कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा।
* नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव के अंकों का लाभ।
* पारदर्शी स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:
इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष बेमेतरा पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग डॉ. आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर संतोष चंदेल, जिलाध्यक्ष गरियाबंद अमृत राव भोसले सहित संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
*अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए बाराबंकी लखनऊ के रिटायर बैंक कर्मचारी* * वन विभाग के कर्मचारीयो के द्वारा डीएफओ के खिलाफ हड़ताल पर बैठे* *एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात* *ग्राम पंचायत तरेंगा में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी कलेक्टर* *अधोसंरचना मद के तहत करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति* *कोटा की अव्यवस्था: गड्ढों में डूबी सड़कें जिम्मेदारों की अनदेखी* * काटजू ग्राम बराती में प्रवाहित हो रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा* *अमरकंटक में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आज* *भाटापारा इलेक्ट्रिक संघ के तत्वाधान में होली मिलन का कार्यक्रम हर्षोउल्लाह से मनाया गया*
*मस्तूरी में धूमधाम से मनाया  संत शिरोमणि श्री गाडगे बाबा का 150वां जन्मोत्सव*