अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन ,

क्षेत्र में शोक की लहर


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 09 नर्मदा मंदिर मुख्य मार्ग निवासी 79 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारेंद्र सोनी का आज निधन हो गया । वे विगत कुछ समय से वृद्धावस्था जनित बीमारियों से जूझ रहे थे और लगभग एक माह से अस्वस्थ होकर बिस्तर पर थे ।
श्री सोनी अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनकी पत्नी का निधन लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका था । उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन एवं सेवा दल के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है ।
नारेंद्र सोनी के निधन पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को सहित आशुतोष सिंह मार्को , दुर्गेश अग्रवाल नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , पूर्व अध्यक्ष बलीराम केवट , पूर्व अध्यक्ष मीना पड़वार , विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल सेन , पार्षद ,  निधि जैन , विमला दुबे , उषा सिंह , देवानंद खत्री , शक्ति शरण पांडेय , जोहन लाल चंद्रवंशी , पत्रकार धनंजय तिवारी , देवेंद्र जैन , मनोज जैन , राजेश नागवंशी , गिरधारी जायसवाल , विनायक द्विवेदी , वीरू तंबोली , लखन झरिया , राजेश पिटानिया , सुरेश द्विवेदी तथा हरि सिंह उईके सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*