भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन तिहार क़ो लेकर लोगों में भारी  उत्साह*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज  जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*सुशासन तिहार -2025*

*जिले में सुशासन तिहार क़ा हुआ शुभारंभ*

*आवेदकों का तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर किया गया अभिनन्दन*

*कलेक्टर ने स्वयं आवेदकों से आवेदन लेकर दी पावती*

*सुशासन तिहार क़ो लेकर लोगों में भारी  उत्साह*

भाटापारा 8 अप्रैल/राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिले में सुशासन तिहार 2025 क़ा शुभारंभ हुआ। सुशासन तिहार अंतर्गत  प्रथम चरण के तहत जिले के  ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आवेदन लेने की शुरुआत हुआ। सभी आवेदन प्राप्ति  स्थल क़ो रंगोली  एवं बैनर से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा प्रथम आवेदक का तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।  कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यलय में आवेदन प्राप्ति स्थल  पर स्वयं आवेदको से आवेदन प्राप्त किया और पंजी में आवश्यक प्रविष्टि कर पावती दिया।उन्होंने इस दौरान सुशासन तिहार में सबकी सहभागिता हेतु लोगों क़ो प्रोत्साहित किया।

जिले में सुशासन तिहार क़ो लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने क़ो मिली।  सुशासन तिहार के उद्देश्य क़ो जन- जन तक पहुंचने के लिए सायकिल रैली, नारा लेखन  सहित अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत गिरौद में एसडीम आर. आर. दुबे की उपस्थिति में प्रथम आवेदक  प्रेमलता पटेल का तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया गया। प्रेमलता के आवेदन क़ो पंजी में प्रविष्टि उपरांत पावती दी गई और आवेदन क़ो समाधान पेटी में डाला गया।प्रेमलता पटेल ने बताया कि सुशासन तिहार राज्य शासन की बहुत अच्छी पहल है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांग से सम्बंधित आवेदनों का उपयुक्त निराकरण तय समय पर होगा। उन्होंने बताया कि  एक सामाजिक भवन मांग के लिए आवेदन दिया है।   पालिका परिषद बलौदाबाजार में एसडीएम अमित गुप्ता की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 3 में प्रथम आवेदक सूरज पटेल का गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत देवरी में मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रथम आवेदक का स्वागत किया गया।  इसीतरह सभी नगरीय निकायों के वार्डो और ग्राम पंचायतों में  सुशासन तिहार का आगाज हुआ।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*