Global news live
बिलासपुर

बिलासपुर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को

कोटा ब्यूरो भरत गुप्ता की रिपोर्ट@


*बिलासपुर ,यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में*
*36 दिव्यांग सहित 5,532 परीक्षार्थी 22 केंद्रों में देंगे परीक्षा*
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में आयोजित होगी। शहर में इसके लिए 22 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 36 दिव्यांग सहित कुल 5,532 छात्र दो पालियों में पर्चा देंगे। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए शासकीय मल्टीपरपज स्कूल को विशेष परीक्षा केन्द्र के रूप में आरक्षित रखा गया है। कोविड अथवा अन्य कोई संक्रामक बीमारी के परीक्षार्थी की संभावना के मद्देनजर भी इसी स्कूल में कमरे रिजर्व रखे गए हैं। यूपीएससी की ओर से विशेष प्रेक्षक भी परीक्षा की निगरानी के लिए नई दिल्ली से बिलासपुर आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों की कल बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो ने बताया कि कलेक्टर सौरभकुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा संबंधी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहली पाली सवेरे साढ़े 9 से साढ़े 11बजे तक और दूसरी पाली ढाई से साढ़े 4 बजे तक संपन्न होगा। परीक्षार्थियों को गाइडलाइन को अच्छी तरह से पढ़कर निर्धारित समय से आधे घण्टे पहले निर्धारित केंद्र पहुंचने को कहा गया है। उल्लेखनीय है की यूपीएससी ने छत्तीसगढ़ में दो केंद्र – रायपुर के अलावा बिलासपुर शहर को प्रारंभिक परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया है।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*