Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक से 5 किलोमीटर दूर गिरी आकाशीय बिजली*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

सिल्वर वृक्ष के उड़े परखच्चे, 200 मीटर तक बिखरे टुकड़े
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 5 किलोमीटर दूर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है । यह घटना अमरकंटक–जालेश्वर मार्ग पर उस समय हुई , जब अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आसमान में घने बादल छा गए ।
बारिश के दौरान तेज गर्जना और बिजली चमकने के बीच एक जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बिजली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक सिल्वर वृक्ष पर गिरी । बिजली इतनी प्रचंड थी कि पेड़ के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े लगभग 200 मीटर दूर तक बिखर गए ।
अगले दिवस सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कमलेश तिवारी , रमाकांत पटेल व अन्य साथियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने प्रत्यक्ष देख इस भयावह दृश्य को अपनी आंखों से देखा । उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई जनहानि नहीं हुई ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की तीव्रता अत्यधिक थी जिससे पूरा पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अवशेष सड़क किनारे दूर-दूर तक फैले नजर आए ।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*