Global news live
भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा मे लिखा जा रहा पत्र मुख्यमंत्री के नाम*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*क्षेत्र मे मेडिकल कॉलेज की मांग से जुड़ा नया आयाम*
*भाटापारा मे लिखा जा रहा पत्र मुख्यमंत्री के नाम*

*हस्ताक्षर ज्ञापन जागरण सभा के बाद अब पत्र लेखन अभियान*

भाटापारा 4 फरवरी/आवश्यकताएं उत्पन्न करती है आकांक्षाएं और इन्ही आकांक्षाओं से बलवती होती है इसके पूर्ति की इच्छाएं,भाटापारा क्षेत्र मे आवश्यक सुविधाओं की एक तरह से अभावों की बानगी नजर आती है, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रकल्पों मे वह समृद्धि नजर नहीं आती जो क्षेत्र की वस्तुस्थिति के मद्देनजर होनी चाहिए खासकर स्वास्थ्य जैसी आवश्यक एवं अहम सेवा प्रकल्प यहां अत्यंत कमजोर नजर आतें है,क्षेत्र मे स्थिति यह है कि स्वास्थ्यजनक बड़ी समस्या आ जाने पर क्षेत्रवासियों को समुचित इलाज के लिए अन्य स्थलों का रुख करना पड़ता है,जो कभी कभी मरीज के लिए अत्यंत जोखिम का सबब भी बन जाती है।
उन्नयन की उठती आकांक्षाएं
असुविधाओं से पीड़ित जनमानस के बीच लंबे समय से इस परिस्थिति से उबरने की चाह उठ रही है और यह आकांक्षा वर्तमान परिवेश के मद्देनजर बलवती होती हुई नजर आ रही है,गौरतलब है कि देश मे मेडिकल कॉलेज विस्तार का दौर चल रहा है एवं राज्य सरकार भी इस दिशा मे कदम से कदम मिलाकर चलती हुई प्रतीत हो रही है और यही परिस्थति जनमानस के बीच भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना एक मांग के रुप मे बलवती होती हुई नजर आ रही है। जिसके तहत जनमानस का कथन है कि भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाने से क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था मे ही समृद्धि नजर नहीं आयेगी वरन स्वास्थ्य सेवा भी उन्नत दशा को प्राप्त हो जाएंगे।
अभियानों का क्रम है जारी
नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा जनमानस की भावनाओं एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को स्वर देते हुए तथा शासन प्रशासन तक जन आकांक्षा को पंहुचाने के लिए विभिन्न अभियान संपादित किए जा रहें है जिसके तहत हस्ताक्षर अभियान एवं प्रमुख जनप्रतिनिधिगणों को ज्ञापन के साथ ही जागरण सभा जैसे अभियानों के द्वारा क्षेत्र की आकांक्षा अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया।
एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम
भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग के साथ एक नया आयाम जुड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है जिसका शुभारंभ युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जन्म स्थली कोलकाता मे मातारानी के चरणों मे पत्र अर्पण से हुआ, पूजित पत्र अब जनमानस के द्वारा प्रदेश के मुखिया के नाम लिखा जा रहा है एवं क्षेत्र मे मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग की जा रही है,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा क्षेत्रहित के इस महाअभियान मे अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान किया गया है, मेडिकल काॅलेज मांग अभियान मे मुकेश शर्मा,पं दुर्गा प्रसाद तिवारी,सत्यनारायण जोशी,नरेश चौबे, हरिहर शर्मा,डाॅ वाय पी सोनी, मोनू मानिक प्रसाद दुबे,अनिल ओझा,गिरधर गोपाल शर्मा,दुषेन्द्र तिवारी, राजकुमार यदु आदि द्वारा अहम भागीदारी निभाई जा रही है।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*