Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नए भारत की नई उड़ान: विकास, विश्वास और अवसरों का बजट 2026–27*

भाटापारा ग्लोबलन्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026–27 का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह बजट दूरदृष्टि, समावेशन और सर्वांगीण विकास की स्पष्ट सोच को प्रतिबिंबित करता है।

बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखते हुए ठोस और दूरगामी प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, सिंचाई, भंडारण और कृषि-आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे कदम बजट की प्रमुख विशेषताएँ हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है। आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार पर केंद्रित यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम है।

Latest news
*श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर* *भव्य संगम छत्तीसगढ़ नवा बिहान पत्रिका का हुआ विमोचन*