Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंडित हरगोपाल शर्मा ने सुनाई भगवान की पावन कथा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
भाटापारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंडित हरगोपाल शर्मा ने भगवान के दिव्य चरित्रों की पावन कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत पुराण विशुद्ध प्रेम शास्त्र है, जिसके आश्रय से व्यक्ति की समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है।

पंडित हरगोपाल शर्मा ने गज व ग्राह की कथा, राम जन्म, कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजन, महारास, उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान ने काम को जीतने के लिए ही महारास किया और यह स्त्री और पुरुष का नहीं जीव व जीवात्मा का मिलन था।

उन्होंने कहा कि प्रेम बदले प्रेम व्यवहार, अकारण प्रेम सिर्फ माता पिता करते हैं। उद्धव प्रसंग में उन्होंने कहा कि बृहस्पति के परम ज्ञानी शिष्य का ज्ञान गोपियों के प्रेमभाव के आगे नतमस्तक हो गया।

कथा के अंत में पंडित हरगोपाल शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय से धर्म के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने की अपील की।

Latest news