
*बिलासपुर श्याम मंदिर में श्याम भक्तों के द्वारा 1151 निशान यात्रा चढ़ाई गई*

खाटू श्याम बाबा बिलासपुर में फागुन महोत्सव के दरमियान 1151 निशान यात्रा भक्तों ने श्री राम मंदिर तिलक नगर से निशान यात्रा लेकर श्याम भक्त खाटू श्याम मंदिर में निशान यात्रा चढ़ाई जाती है और श्याम भक्तों ने सोने का मुकुट भी बाबा श्याम को अर्पित किया रात्रि में जयपुर के कलाकारों ने भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी जिसमें भक्तों ने नृत्य भी किया पूरा बिलासपुर शहर भक्ति में डूबा रहा खाटू श्याम का दोनों समय सिंगार किया गया सुबह पंडित राजेश दुबे ने वैजयंती पांच कलर के गुलाब से बनती तीन प्रकार के तुलसी रजनीगंधा के फूलों से श्याम बाबा का सिंगार किया इसके बाद पूरे दिन भक्त दर्शन के लिए पहुंचे रहे इसी दरमियान बाबा श्याम को भक्तों ने सोने का मुकुट भी अर्पण किया तत्पश्चात 24 मार्च को 56 भोग लगाया गया बाबा को और भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी खाटू श्याम मंदिर पुजारी ने बताया कि निशान मुख्यतः नीला सफेद केसरी लाल रंग का झंडा होता है इन निशाने पर श्याम बाबा और कृष्ण भगवान के जयकारे और दर्शन की फोटो होते हैं कुछ निशाने पर नारियल और मोर पंख भी लगा होता है और जो लोग अपनी मन्नत मांग कर बाबा श्याम को अर्पित करते हैं उनके सभी मनोकामना श्याम बाबा की कृपा से पूरी होती है। श्याम बाबा का एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है जहां मंदिर के सामने लिखा हुआ हारे का सहारा लखदातार जो भी व्यक्ति इस मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर जाएगा उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का वरदान एवं बर्बरीक की मां का भी वरदान है जो तुमसे मांगेगा उसे मना नहीं करोगे और हारे का सहारा बनोगे जैसे-जैसे कलयुग बढ़ता जाएगा वैसे ऐसे बाबा श्याम के भक्त बढ़ते जाएंगे बोलो हारे के सहारे की जय हो शीश के दानी की जय हो लखदातार की जय हो मोरवीनंदन की जय हो खाटू नरेश की जय हो।




