Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संभागीय संयुक्त संचालक ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की*

**ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

कोंडागांव, 24 जुलाई 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग श्री राकेश पांडे के द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय में जिले के विभागीय अधिकारी की बैठक लेकर शिक्षा विभाग के कार्यों और सभी शासकीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के पंजीयन को लेकर गंभीरता से कार्य करने की बात कही। साथ ही प्रमुखता से जिले में पुस्तक वितरण को लेकर विशेष निर्देश दिए। पुस्तकों के  स्कैनिंग का कार्य पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए गए। स्कैनिंग नही होने पर दस्तावेज में विद्यार्थियों का नाम उल्लेख करने के पश्चात वितरण के निर्देश दिए गए। बैठक में फरसगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके द्वारा उच्च अधिकारियों के आदशों के अवहेलना, उच्च अधिकारियों के संचार माध्यम से संपर्क में ना रहना और  शिक्षा गुणवत्ता के कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर उन्हें तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही गणित विषय के व्याख्याता  इरशाद अंसारी को मूल संस्था में वापस किये जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान को निर्देशित किया। साथ ही सभी अधिकारी को समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने मुख्यालय में निवास बनाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। इस हेतु 8 अगस्त तक इस आशय का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों के द्वारा संस्था में न्योता भोज किये जाने हेतु तिथि की सहमति ली गयी। इस बैठक में  डी एम सी ईमल सिंह बघेल, एडीपीओ श्रीमती शीला शार्दुल, डीपीओ  वेणुगोपाल राव एवं सभी बीईओ व बीआरसी उपस्थित थे।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*