Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा सुभाष वार्ड में विकास कार्यों का भूमिपूजन*

*भाटापारा🎤 ग्लोबल न्यूज लाइव वेब 🎤5 दिसंबर दिन सोमवार जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें ☎️78038 11514

———————————————————

///नगर वासियों को सुविधाओं का मिलेगा विस्तार: सुभाष वार्ड में विकास कार्यों का भूमि पूजन  ////

नगर पालिका परिषद भाटापारा अंतर्गत सुभाष वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड में सी.सी. रोड निर्माण एवं सार्वजनिक सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। इनमें किशन साहू के निवास से कश्यप के निवास तक, गिरवर कटारे जी के निवास से पार्षद संध्या साहू के निवास तक तथा बोधिनी साहू के निवास से पुराने चिर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त लखन शर्मा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।
इन सभी विकास कार्यों की कुल स्वीकृत लागत 26.05 लाख रुपये है। यह कार्य न केवल क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे, बल्कि आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जी का वक्तव्य
“भाटापारा नगर में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकता रही है। सुभाष वार्ड में प्रारंभ किए गए ये विकास कार्य आमजन के जीवन को सुगम बनाएंगे और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी का वक्तव्य
“नगर पालिका परिषद भाटापारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुभाष वार्ड में सी.सी. रोड एवं शिव मंदिर परिसर में शेड निर्माण जैसे कार्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम हैं।”
इस अवसर पर पूर्व जिलमहामंत्री राकेश तिवारी, सभापति गोविंद पटेल, कुंजराम कोशले, मनीष मिश्रा, पार्षद संध्या साहू, उमाशंकर वर्मा, प्रत्येश राठौर, बंटी टंडन, दीपा साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, पूर्व पार्षद सुनील यदु, राजेश साहू, शुभम राजपूत, अंजनी जायसवाल, मधु सोनी, आयेशा खान, तनुजा धृतलहरे, संतोष सेन, सुरेश साहू, प्रकाश शर्मा, नानकु ठाकुर, शरद तिवारी, विनय ठाकुर, निकेश साहू, कैलाश शर्मा, राजकुमार ठाकुर उपथित थे।

Latest news
*अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान* *अमरकंटक के जालेश्वर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ * *रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन * *सिर पर मंदिर रखकर  मां नर्मदा परिक्रमा कर रहे*