अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में भारत विकास परिषद उज्जैन के सदस्यों का दो दिवसीय भ्रमण*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर +91 99934 66566*
_——————————————————-
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भारत विकास परिषद के लगभग 100 सदस्यीय दल ने दिन शनिवार रविवार अमरकंटक क्षेत्र का भ्रमण कर यहां की धार्मिक , आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक क्षेत्रों का भ्रमण कर मां नर्मदे की महिमा को सभी सदस्यों ने जाना और समझा । दल में सपरिवार अमरकंटक आए ।
भारत विकास परिषद के दल ने यहां पर नर्मदा नदी के उद्गम स्थल , माई की बगिया पर पहुंच कर पूजा अर्चना की । इसके अलावा श्री यंत्र मंदिर , कपिल धारा जल प्रपात , दूध धारा , सोन नदी उद्गम स्थल सोनमुड़ा , रामघाट , अमरकंटेश्वर महादेव , ज्वालेश्वर मंदिर , अरण्डी नदी संगम स्थल सहित अनेक स्थानों के दर्शन किए । अनेक आश्रम , मठों का भ्रमण किए । परिषद के संभागीय प्रमुख ईश्वरीय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नर्मदा एक्सप्रेस से परिषद के पदाधिकारियों का सपरिवार 100 सदस्यीय दल अमरकंटक के नजदीकी रेल्वे स्टेशन पेंड्रा  रोड के लिए रवाना हो गया । स्थानीय आश्रम में स्नान , विश्राम उपरांत भोजन आदि कर सभी लोग भ्रमण हेतु निकले । सायंकाल मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर नर्मदा आरती में सम्मिलित हुए । रविवार सुबह रामघाट नर्मदा नदी पर स्नान आदि कर कपिल धारा जल प्रपात , दूध धारा , कल्याण आश्रम आदि स्थानों का भ्रमण कर वापस उज्जैन हेतु नर्मदा एक्सप्रेस से रवाना हुए । 100 सदस्यीय दल में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर पटेल , यात्रा संयोजक देवेंद्र पाठक और शिव विजयवर्गीय , मीडिया प्रभारी दीपक सक्सेना , ईश्वर सिसौदिया , नरेंद्र सिंह , ओमप्रकाश गुप्ता , प्रमोद जैन , रविन्द्र भारद्वाज , रीतेश आहूजा , नितीश कुमार , रोहित गोस्वामी आदि समूह के सदस्यगणों के साथ भ्रमण में आए हुए थे ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी*