
*आर एस एस का भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन बिलासपुर में संपन्न*
*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ राजेश वर्मा की रिपोर्ट*

///राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर क्रांति नगर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन///
*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 2025 में अपना शताब्दी वर्ष (100वीं वर्षगांठ) मना रहा है, जिसकी स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी; इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को चिह्नित करने के लिए पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया और एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया, जो संघ के राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा में योगदान को दर्शाता है. इसी कड़ी में बिलासपुर के क्रांति नगर में शताब्दी वर्ष का वृहद कार्यक्रम किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ अतिथि सत्कार से हुआ। इस अवसर पर सरकंडा निवासी दिव्यांग भाई-बहनों ( पूजा और पृथ्वीराज) द्वारा प्रस्तुत भजन एवं गीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
सम्मेलन के प्रमुख वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने हिंदू संगठन के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन करते हुए बड़े ही रोचक ढंग से रामायण से निद्रा देवी का उदाहरण लेते हुए हिंदू समाज की सुप्ता अवस्था पर चोट करते हुए हिंदुओं से जागने का आवाहन किया साथ ही हिंदू जीवन पद्धति एवं पंच परिवर्तन के विषय, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य बोध, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में अपना मंतव्य व्यक्त किया। हिंदू समाज की विभिन्न अवस्थाओं एवं जागरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उद्योगपति प्रवीण झा ने सेवा के माध्यम से हिंदुत्व के संगठन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मातृशक्ति की प्रतिनिधि के रूप में राजश्री दीवान ने श्रीमद्भगवद्गीता के पठन-पाठन के माध्यम से सनातन संस्कृति,एवं संस्कृत की महत्ता को रेखांकित किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजू अग्रवाल ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन में सहभागिता एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु हिंदू धर्म से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एकल गीत, भजन तथा भरतनाट्यम नृत्य-नाट्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के मध्य हनुमान चालीसा के पाठ ने एक नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शीर्षस्थ अधिकारी के विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार सचदेव, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा, विभाग प्रचारक गणेश साहू, विभाग व्यवस्था प्रमुख दिलीप शर्मा, बस्ती के वरिष्ठ नागरिकों में बृजमोहन अग्रवाल,उदय बहादुर सिंह सीएमडी कालेज के पूर्व प्राचार्य कौशलेंद्र त्रिपाठी,पूर्व महापौर किशोर राय,गिरिराज शर्मा,संजय रजक,किशोर यादव वंदे मातरम मित्र मंडल से महेंद्र जैन जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। सम्मेलन स्थल पर लगे गौ उत्पादन से बनी हुई औषधियों एवं वस्तुओं तथा साहित्य के स्टॉल ने अभ्यगतों को विशेष आकर्षित किया । एवं सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन का विधिवत समापन किया गया।


