
*गुरु घासीदास जयंती पर शिवरतन ने शोभा यात्रा का किया स्वागत*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
भाटापारा 19 दिसंबर/ गुरु घासीदास जयंती की संध्या पर प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओ के साथ किया स्वागत ।
शोभायात्रा में जैतखाम और बाबा का छाया चित्र रथ पर सजाया गया था जिसमें शिवरतन शर्मा ने फूल नारियल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। शिवरतन शर्मा – अश्वनी शर्मा ने समाज प्रमुखों युवाओं बड़े बुजुर्गों, माता बहनों सभी से मुलाकात कर गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि गुरु घासीदास के विचार आज सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। उनके गुरु मंत्र ” मनखे मनखे एक समान ” समाज में हर मनुष्य की समानता का संदेश देता है। बाबा गुरु घासीदास ने समाज को खुशहाल बनाने का मार्ग हमें दिखलाया है। बाबा किसी एक समाज नही अपितु सर्वजनों के सुख की कामना करते थे। उन्होंने सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर कैसे समाज और परिवार मे खुशहाली लाई जा सकती है इसका ज्ञान हमें दिया है। आज आवश्यकता है कि बाबा के बताए रास्ते पर आगे बढ़े ताकि हमारे परिवार व् समाज मे सुख,समृद्धि और शान्ति बनी रहे।
अश्वनी शर्मा ने कहा की समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव के विरुद्ध “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी सदैव पूज्यनीय हैं.. मानव कल्याण, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में बाबा गुरू घासीदास जी के विचार सामाजिक समरसता की ज्योति बनकर सदैव हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे।
गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी 18 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सतनामी समाज ने मिनीमाता भवन से शोभा यात्रा की शुरूआत ही। जो नगर का भ्रमण करते हुए वापस मिनीमाता भवन पहुंचे। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ धुमाल व डीजे में जमकर थिरके युवा-झूम झूम के नाचो गाओ पंथीं…. सन्ना ना नन्ना मोर लगना… जैसे अनेकों पंथी गीतों में बैंजो धुमाल की धुनों के साथ डीजे में बजते गीतों पर गोल घेरा बनाए महिलाएं सामूहिक नृत्य कर रही थी वही बच्चों और युवाओ की टोलियां पूरे उमंगों में नृत्य बौछार कर रहे थे..
.उक्त अवसर पर राकेश तिवारी,, आशिष जायसवाल, महाबल बघेल, मनिन्दर गुम्बर, राजा कामनानी, नंद किशोर अग्रवाल, श्रीकांत जायसवाल, उमा शंकर वर्मा, मनीष मिश्रा, भुवन ठाकुर, बब्बू मंधान, मोंटू ध्रुव, सतीश साहू, नंदकिशोर वैष्णव,सलीम खान, हारून, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्तागण, सभापति, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे..

