Global news live
Uncategorized

*विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक संपन्न*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय स्तरीय मार्गदर्शक मण्डल बैठक संपन्न
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के संत पहुंचे विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय मार्गदर्शक मण्डल की दिल्ली में हुई बैठक जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से संत-महात्मा , धर्माचार्य एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए । बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी अंचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उभरती धार्मिक व सामाजिक चुनौतियों पर विचार करते हुए सनातन धर्म , मठ-मंदिर व्यवस्था एवं हिंदू समाज को वर्तमान समय के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना रहा ।

बैठक में अमरकंटक के प्रतिष्ठित संत स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , (श्री कल्याण सेवा आश्रम) अमरकंटक तथा महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज  अमरकंटक की गरिमामयी उपस्थिति रही । दोनों संतों ने सनातन धर्म की मूल भावना , सामाजिक समरसता तथा धार्मिक संस्थाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए ।

मार्गदर्शक मण्डल बैठक में यह विचार प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई कि मठ , मंदिर और संत समाज केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर संस्कार , सेवा , शिक्षा और राष्ट्रभाव के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य करें । संत समाज ने एक स्वर में कहा कि आज के समय में सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठित , सकारात्मक एवं संवादपरक प्रयास आवश्यक हैं ।

बैठक में हिंदू समाज को जागरूक करने , युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ने , सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाने तथा राष्ट्रहित में धर्माचार्यों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई । संतों ने आह्वान किया कि भारतवर्ष का संत समाज एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा , संवर्धन एवं सामाजिक समरसता के लिए सक्रिय भूमिका निभाए ।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ , जिसमें सभी उपस्थित संतों एवं पदाधिकारियों ने सनातन धर्म , राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*