Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले 04 शिक्षक निलंबित*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज जिले के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में पदस्थ चार शिक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिसके तहत कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला कुम्हारपारा बंजोड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री चरण सिंह मरकाम को शराब पीकर स्कूल आने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फरसगांव रहेगा। वहीं विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सदाड़ी के प्रधान अध्यापक श्री शंकरलाल नेताम को पढ़ाई में असमर्थ पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसगांव रहेगा।
इसी तरह विकासखण्ड कोण्डागांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोहकाड़ी के सहायक शिक्षक एलबी श्री चितुराम सर्फे को बिना पूर्व सूचना के लम्बी अनुपस्थिति के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है और निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव रहेगा। वहीं विकासखण्ड शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आदनार के प्रभारी प्रधान अध्यापक श्री रामसिंह कुदराम को पालकों और बच्चों से जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रति छात्र 300 रुपए लेने की शिकायत पर जांच के बाद सम्बन्धित के निलंबन हेतु प्रस्ताव सयुंक्त संचालक स्कूल शिक्षा बस्तर संभाग जगदलपुर को भेजा गया है।

Latest news
*भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक*