भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महत्वपूर्ण स्थलों मे किया गया दीप प्रज्वलन दीपदान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*भाटापारा मे दिखा आस्थामय सम्मान का पायदान,*
*महत्वपूर्ण स्थलों मे किया गया दीप प्रज्वलन दीपदान*

*सरयू साहित्य एवं ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ द्वारा प्रमुख चौराहों पर दीप प्रज्वलन*

भाटापारा 22 अक्टूबर/खुशियां एवं उजियारा बांटने का पर्व जिसमें समाहित है समरसता मधुरता एवं चंहुओर समृद्धि अभिव्यक्ति का भाव ऐसे विराट संदेश प्रदान करने वाले पंच दिवसीय दिपावली महापर्व के उपलक्ष्य मे नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया गया जिसके तहत डगर डगर उजियारा तथा एक दीप जहां दिखे अंधियारा के तहत विभिन्न स्थलों पर दीप रखकर उजियारे का संदेश प्रतिपादित किया गया तथा महालक्ष्मी पूजन दिवस के दिन जहां मंदिरों तालाब कुओं विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों मे दीपक रखा गया वहीं दीपावली के दूसरे दिन प्रमुख चौक चौराहों पर आस्था एवं सम्मान के दीप प्रज्वलित किए गये।
ग्लोबल मीडिया संघ की रही भागीदारी
उपरोक्त महत्वपूर्ण अभियान जनमानस के सराहनीय सहयोग से अत्यंत उत्साह पूर्ण वातावरण मे संपन्न हुई तथा सभी के द्वारा दीप अर्पण के इस अभियान मे अपनी भागीदारी निभाई गयी,प्रमुख चौक चौराहे जहां आदर्श के प्रतिमान स्थापित हैं उन महत्वपूर्ण स्थलों मे आस्था एवं सम्मान के दीप प्रज्जवलन मे ग्लोबल मीडिया संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित विभिन्नजनों की अहम भागीदारी नजर आयी, भामाशाह चौक,महतारी चौक,गांधी प्रतिमा फौव्हारा चौक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा इतवारी राम यादव विद्यालय भारत माता चौक एवं जय स्तंभ मे आस्था एवं सम्मान का दीप प्रज्जवलन करते हुए आदर्श के प्रतिमानों का वंदन एवं नमन किया गया।
भाव अभिव्यक्ति की अहम कड़ी
पत्रकार मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित दीप प्रज्वलन अनुष्ठान मे भाव अभिव्यक्ति की कड़ी मे सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा अंधकार से संघर्ष एवं प्रकाश से उत्कर्ष बिन्दु पर प्रकाश डाला गया,ग्लोबल मीडिया संघ के अध्यक्ष शंकरलाल सोनी द्वारा एक दीप ज्ञान का शीप जैसे पहलू को रेखांकित करते हुए सभी प्रकार के अंधकारों से संघर्ष का आव्हान किया गया,आचार्य संजय तिवारी द्वारा ज्ञान एवं अज्ञानता के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से चर्चा करते हुए ज्ञान के प्रकाश से चंहुओर उजियारा की कामना की गयी।
अनुष्ठान मे बड़ी संख्या मे भागीदारी
दीप महापर्व के उपलक्ष्य मे दीप अर्पण के इस महाअनुष्ठान मे बड़ी संख्या मे भागीदारी नजर आयी तथा विभिन्न चरणों मे संपादित हुए इस अभियान मे हरिहर शर्मा,पं दुर्गा प्रसाद तिवारी,कविता शर्मा,सरिता रानी शर्मा,श्याम पुरोहित ललित तिवाड़ी,अनिल ओझा, चन्द्रभूषण पाण्डेय,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,सक्षम मिश्रा,लोकेश साहू,दिनेश शर्मा,राजकुमार यदु,आर्यन स्वर्णकार, प्रकाश मानिकपुरी,प्यारेलाल साहू, पं हरगोपाल शर्मा रंजन त्रिवेदी आलोक जायसवाल आदि द्वारा प्रमुख भागीदारी निभाई गयी।

Latest news