अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जहरीला कोदो-कुटकी का पेज पीने से पति-पत्नी एवं बालक बेहोश*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़ श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में भर्ती,तीनों की हालत खतरे से बाहर

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत कबीर मय खुरखुरी दादर , जनपद पंचायत करंजिया , जिला डिंडोरी निवासी एक दंपती और एक बालक को जहरीला पेज पीने ( भोजन) खाने से बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमनी तेकाम (45 वर्ष) , उनकी पत्नी चंद्रावती तेकाम (40 वर्ष) तथा पड़ोसी बालक आयुष (4 वर्ष) ने आज सुबह घर में तैयार कोदो-कुटकी अनाज का पेज पिया(भोजन खाया)  था । सेवन के लगभग एक घंटे बाद तीनों को उल्टियां , जी मिचलाना और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे । स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक लेकर पहुंचे , जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. शशांक परस्ते एवं डॉ. सुनील सिंह ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया ।

डॉ. परस्ते ने बताया कि “तीनों ही मरीज अब खतरे से बाहर हैं , किंतु एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है । आगे और बेहतर जांच एवं उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया जाएगा ।”
वहीं डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि “महिला को उल्टियां हो रही थीं , पेज शरीर के अंदर तक पहुंच गया था , फिर भी स्थिति सामान्य है । तीनों मरीजों को सतत देखरेख में रखा गया है ।”

भर्ती मरीज धमनी तेकाम ने बताया कि उन्होंने सुबह स्वयं घर पर कोदो-कुटकी का पेज बनाया था । उसी को खाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई । उन्होंने कहा — “हमें यह नहीं पता था कि कोदो-कुटकी जहरीला हो गया है ।”

ग्रामीण अंचलों में कोदो-कुटकी किसानों , मजदूरों और श्रमिक वर्ग के भोजन का प्रमुख हिस्सा माना जाता है । यह पोषक और पारंपरिक अनाज सामान्यतः सुरक्षित होता है , परंतु किसी कारणवश इस बार इसका जहरीला होना गंभीर चिंता का विषय है । विशेषज्ञों का मानना है कि यह अनाज के अनुचित भंडारण या फफूंदजनित संक्रमण के कारण विषैला हो सकता है ।

फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में चिकित्सक दल तीनों मरीजों की गहन निगरानी में सतत उपचार किया जा रहा है ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी*