कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस अधीक्षक ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे गणवेश*

*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट*

*पुलिस अधीक्षक कोंडागांव ने अस्पताल वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे गणवेश*
*कोंडागांव  पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  वाय अक्षय कुमार ने आज कोंडागांव के अस्पताल वार्ड स्थित अपने नोडल आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर बच्चों को आंगनवाड़ी गणवेश वितरित किए। उन्होंने बच्चों के पोषण की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान बच्चों को फल बिस्किट एवं खिलौना भी वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा किए और कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र समुदाय का है। केन्द्र को स्वच्छ रखना एवं प्रतिदिन बच्चों को केन्द्र भेजने एवं समय-समय पर केन्द्र का निरीक्षण करें। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि केंद्र में पानी की समस्या है जिसे पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित अधिकारी को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को आंगनबाड़ी केन्द्र के परिसर को साफ-सफाई रखने एवं बच्चे प्रतिदिन गणवेश में केन्द्र में आयें इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*