
*रामचरितमानस का पूर्ण हुआ संकल्पित पायदान*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*13/8/2025****रामचरितमानस का पूर्ण हुआ संकल्पित पायदान*
* भाटापारा ग्लोबल न्यूज***यज्ञस्थल मे सुन्दरकांड पाठ हवन-पूजन अनुष्ठान*
सरयू साहित्य द्वारा विगत दो वर्षों से निरंतर मानस पठन की कड़ी
संकल्प का वरण फिर उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता का आचरण ही संकल्प को पूर्णता प्रदान करता है, समय समय पर विभिन्न आयोजनों अभियानों के माध्यम से निरंतर रचनात्मकता का संदेश प्रसारित करने मे प्रयत्नशील सरयू साहित्य परिषद द्वारा धर्म संस्कृति का प्रसार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संकल्प का वरण किया गया,तथा संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता का आचरण करते हुए संकल्प को पूर्णता प्रदान किया गया।
मानस पठन का लिया गया संकल्प
16अप्रैल 2023 को लक्ष्मीनारायण नारायण मंदिर मे एक महत्वपूर्ण संकल्प का सूत्रपात हुआ तथा प्रत्येक रविवार अनवरत रामचरितमानस पठन एवं आख्यान के संकल्प की कड़ी प्रारंभ हुई उद्देश्य था संपूर्ण रामचरितमानस का पठन,कुछ समय बाद यह अनुष्ठान यज्ञस्थल मे स्थानांतरित हुई एवं अनवरत प्रत्येक रविवार मानस पठन का क्रम जारी रहा,इसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी और जुड़ी जिसके तहत मानस से जुडे प्रश्नों की प्रस्तुति का स्वरुप निर्मित हुआ,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के नेतृत्व मे प्रश्न निर्धारण की कड़ी मे बड़ी संख्या मे मानस प्रेमियो द्वारा उत्साह पूर्वक इसमे भागीदारी निभाई गयी, इसके अलावा मानस गान की कड़ी मे विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भी मानस गान की सांस्कृतिक कड़ी समय समय प्रस्तुत की गयी,साथ ही साथ विभिन्न मानस मर्मज्ञों के द्वारा भी आख्यान प्रस्तुति का क्रम जारी रहा। मानस मंच से समय समय पर विभिन्न व्यक्तित्वों के सम्मान की महत्वपूर्ण कड़ी भी संपन्न हुई।
पूर्णता पर हुआ हवन पूजन अनुष्ठान
सरयू साहित्य परिषद के सचिव पं दुर्गा प्रसाद तिवारी के सानिध्य मे पूजन अर्चन से स्थापित हुए इस महत्वपूर्ण संकल्प की पूर्णता यज्ञस्थल मे भव्य अनुष्ठान के रुप मे अभिव्यक्त हुई,तथा रामचरितमानस का पठन संपन्न होने के उपरांत सुन्दरकांड पाठ का आयोजन हुआ एवं समवेत स्वर मे सुन्दरकांड पाठ के उपरांत हवन पूजन की कड़ी पं दीपक पाण्डेय के सानिध्य मे उपस्थित समस्त जनों द्वारा हवन पूजन मे भागीदारी से संपन्न हुई।
उत्साह पूर्ण भागीदारी का दर्शन
दो वर्षों तक चले इस महत्वपूर्ण अनुष्ठान मे जहां निरंतर उत्साह पूर्ण भागीदारी के दर्शन हुए वहीं इस महत्वपूर्ण पायदान की पूर्णता पर भी यज्ञस्थल मे सरयू साहित्य परिषद के सदस्यों मानस प्रेमी जनों सहित प्रकृति संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था इडिवों के सदस्यों की उत्साह जनक भागीदारी नजर आयी,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा समस्त जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया,इस अवसर पर पत्रकार मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा,जितेन्द्र गौरहा,विजय वैष्णव,सरिता रानी शर्मा मुस्कान शर्मा,नवनीत शर्मा,उर्वशी शर्मा,शिखा शर्मा,राजकुमार यदु,दिनेश शर्मा,लखन लाल शर्मा, मुकेश साहू,घनश्याम रजक,टिकेश्वर निषाद, नरेन्द्र वर्मा,विकास सेन आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

