पेंड्रा गौरेला मरवाहीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रीति मांझी बनी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, जिले का बढ़ाया मान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही*

ऐसे*जीपीएम ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट**प्रीति मांझी बनी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, जिले का बढ़ाया मान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
मरवाही विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव गांगपुर की प्रीति मांझी ने जिले का नाम  रोशन किया है। प्रीति मांझी को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में राहुल गांधी की टीम  “इंदिरा फेलोशिप” में काम कर रही हैं और अब उनकी नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है।
प्रीति मांझी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, डॉ के के ध्रुव, मनोज गुप्ता, अर्चना पोर्ते, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, अमोल पाठक, शंकर कंवर, संतोष ठाकुर, रियांश सोनी, रवि राय, शिवू दुबे सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने प्रीति मांझी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रीति मांझी की इस उपलब्धि को मरवाही क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*