Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हरे माधव सत्संग 12 ,13 अप्रैल को होगा संपन्न *

अमरकंटक में हरे माधव सत्संग 12 ,13 अप्रैल को होगा संपन्न

नगर के खत्री परिवार सतगुरु सानिध्य में करेंगे महाआरती ।

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज  श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी 12 एवं 13 अप्रैल 2025 दिन  शनिवार एवं रविवार को रामघाट मैदान में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी , शाखा रायपुर छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के तत्वाधान में हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह जी की कृपा दृष्टि एवं पावन हुजूरी में हरे माधव सत्संग का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक विशाल आयोजन किया जा रहा है । इसकी आवश्यक तैयारीयां नर्मदा तट रामघाट के साप्ताहिक बाजार मैदान में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि हरे माधव सत्संग के आयोजन में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 3 , 4 हजार के  आसपास सिंधी समाज के भक्त , श्रद्धालु ,  श्रोतागण इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे , जिनके रहने हेतु आवास , भजन एवं सत्संग स्थल का सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं ।
बताया गया है कि सद्गुरु बाबा ईश्वरशाह जी का आगमन 11 अप्रैल 25 शुक्रवार को  होगा । इस दिवस शायं काल 6 बजे कल्याण सेवा आश्रम प्रांगण से मृत्युंजय आश्रम , शांति कुटी के सामने रामघाट कार्यक्रम स्थल तक विशाल भव्य शोभायात्रा सद्गुरु बाबा जी के उपस्थिति एवं सानिध्य में निकाला जाएगा । इस अवसर पर भारी संख्या में धर्मभीरु , भक्त ,  श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में आगे बताया गया है कि 12 एवं 13 अप्रैल 2025 शनिवार एवं रविवार संध्याकाल 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रामघाट मैदान के विशाल पंडाल में सत्संग का आयोजन किया जाएगा । सत्संग पश्चात हरे माधव ब्रह्म भोज भंडारा प्रसाद किया जाएगा ।
पवित्र नगरी अमरकंटक के स्थानीय व्यवस्था प्रभारी देवानंद खत्री एवं अनिल खत्री ने बताया कि 13 अप्रैल रविवार को संध्या काल नर्मदा तट रामघाट के दक्षिण तट में विशाल  महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा  । स्थानीय व्यवस्था प्रभारी ने स्थानीय भक्त श्रद्धालुओं गणमान्य  नागरिकों से उक्त आयोजन में भारी संख्या में सपरिवार , इष्ट , मित्र सहित उपस्थित होकर शामिल रहने की अपील की है । उन्होंने कहा है कि यह प्रथम अवसर है सद्गुरु बाबा ईश्वरशाह जी का आध्यात्मिक धार्मिक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है । सभी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाए ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*