छत्तीसगढ़मुंगेलीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान की शुरुआत*

*लोरमी ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट*लोरमी ब्लॉक के मोहबांधा पंचायत में पर्यावरण संरक्षण की पहल — पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान की शुरुआत*

लोरमी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहबांधा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी पहल की गई है। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस एक माह तक चलने वाले पौधारोपण और पर्यावरण जनजागरूकता अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

इस आयोजन में ग्राम पंचायत मोहबांधा के सरपंच मिथिलेश कुमार ध्रुव, पंच रंजन सिंह, और गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष द्रोपती, मितानी दीदी उषा कोल, तथा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि ब्लॉक समन्वयक  सुरेश गिरी गोस्वामी और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन  दिनेश कुमार जयसवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए।

ब्लॉक समन्वयक सुरेश गोस्वामी ने बताया कि संस्था की ओर से एक माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत गांव-गांव में पौधारोपण किया जाएगा और जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण हेतु प्रेरित किया जाएगा।
इस अभियान की शुरुआत ग्रामीणों के संकल्प के साथ हुई, जिसमें हर परिवार कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का वचन देता है। उपस्थित महिलाओं और बच्चों को पर्यावरण के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम में “हरा भरा गांव, स्वच्छ गांव”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के साथ जन सहभागिता को प्रेरित किया गया। सुरेश गोश्वामी ने बताया कि 500 से अधिक पौधों का रोपण हुआ है।
इस प्रकार मोहबांधा से शुरू हुआ यह अभियान लोरमी ब्लॉक के अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन सकता है।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*