Global news live
खोंगसरासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ग्रामीण क्षेत्र में विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम संपन्न*

*खोंगसरा ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट*ग्राम डांडबछली में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम*
जनपद सदस्य  की उपस्थिति, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
डांडबछली ( ग्राम पंचायत डांडबछली में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की प्रधानमंत्री कृषि योजनाओं के अंतर्गत संचालित है, जिसे राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कांति बलराम मरावी रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, वरिष्ठ ग्रामीण नागरिक बिधि राम सिदार एवं अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे।इस अवसर पर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, जैविक खेती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, और ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए उन्हें जागरूक करना था।मुख्य अतिथि  बलराम मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि “किसानों की मेहनत ही देश की रीढ़ है। हमें पारंपरिक खेती को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ना होगा ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।”
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेती-किसानी से जुड़े कई सवाल विशेषज्ञों से पूछे। अंत में कार्यक्रम आयोजकों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Latest news
*नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*