अमरकंटक ग्लोबल न्यूज

*अमरकंटक  सरस्वती विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में नगर में परचम लहराया *

अमरकंटक सरस्वती विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में जिले व नगर में परचम लहराया ।

जिले में द्वितीय स्थान अर्जित किया शिवांश त्रिपाठी – प्राचार्य

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में  संचालित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक में दिन मंगलवार 06/05/25 को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा । विद्यालय के प्राचार्य बृज किशोर शर्मा ने बताया कि कक्षा दसवीं का 93% एवं कक्षा 12वीं का 100% रिजल्ट रहा । हमारे विद्यालय के दसवीं का एक भैया जिले में द्वितीय स्थान पाया है । कक्षा दसवीं में भैया शिवांश त्रिपाठी पिता शिव प्रसाद त्रिपाठी 96.8% के साथ जिले में द्वितीय स्थान एवं अमरकंटक नगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किया तथा कक्षा 12वीं परीक्षा में बहन शुभांजलि गुप्ता पिता शिव कुमार गुप्ता ने कॉमर्स संकाय में 90.4% के साथ प्रथम स्थान लाकर विद्यालय व नगर को गौरवान्वित किए । इसी तरह दसवीं में द्वितीय स्थान पर तन्मय जयसवाल पिता संतोष जयसवाल 94.4% और तृतीय स्थान प्रिंशी प्रजापति पिता प्रेमलाल प्रजापति ने 88.8 प्राप्त किए और 12वीं में द्वितीय स्थान पर गौरीलक्ष्मी गौतम पिता राजेंद्र प्रसाद गौतम ने 85.4 और तृतीय स्थान पर केशव सिंह पिता मनोज सिंह ने 83.6 अर्जित किए । विद्यालय के आचार्य बलराम साहू , आचार्य रोहित लाल त्रिपाठी , आचार्य लखन प्रसाद द्विवेदी , आचार्य महेंद्र गुप्ता , आचार्य सुरेश बरमैया , आचार्य अमित सेन , आचार्य शिवप्रसाद त्रिपाठी , आचार्या श्रीमती  अनुराधा सिंह एवं सभी आचार्यों ने मिलकर सभी भैया बहनों को बधाइयां दी एवं उनके उज्वल भविष्य की मां नर्मदा से प्रार्थना किए साथ ही प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेश दुबे , व्यवस्थापक योगेश राजपूत , कोषाध्यक्ष  अनिल कुर्मी एवं समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर के आचार्यों एवं भैया बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी l

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी*