
*भाटापारा में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****
*भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है, जो कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता है-शिवरतन शर्मा*
भाटापारा6 अप्रैल/भाजपा कार्यालय में रविवार सुबह पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुई थी। हालांकि,1951 में जब जनसंघ की स्थापना हुई, तब से ही हमारा दल लगातार आगे बढ़ रहा है।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर मैं उन सभी महान विभूतियों को सादर नमन करता हूँ जिनकी नि:स्वार्थ सेवा, अमूल्य त्याग, कठोर परिश्रम और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची।
साथ ही इस सुअवसर पर भाजपा के समस्त कर्मठशील, ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, सुनील यदु, महाबल बघेल, मनिंदर गुम्बर, दिलीप छाबड़िया ओम प्रकाश रात्रे, श्रेणीक गोलछा, हारून, नंदू वैष्णव, उमशंकर वर्मा, राजेश साहू,कुंजराम कोशले, सतीश साहू, कीर्तन जायसवाल, बंटी टंडन, शुभम राजपूत, प्रकाश ठाकुर, लड्डू सोनी, दिलीप चक्रधारी, मनीष मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.