Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*

*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव संवाददाता*विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
करगीरोड (कोटा) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में
कक्षा छठवीं नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित पांच दिवस की प्रशिक्षण माध्यमिक शाला स्तर के गणित प्रकाश विषय पर 77 शिक्षकों एवं हिंदी मल्हार विषयों पर 35 शिक्षकों को लक्ष्य मान से प्रथम चरण का प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में रखा गया,कार्यक्रम का उद्घाटन में प्रमुख अतिथि के रूप में प्राचार्य  आशा दत्ता व विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा  रहे हैं इस दौरान इन्होंने विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षण में सीखें कौशलों से विद्यार्थियों की समझ विकसित करने की बात कही गई प्रशिक्षण के दौरान बीच-बीच में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवनीत तंबोली ने भी शिक्षक की भूमिका तय करने की बात कही,जिला नोडल अधिकारी डाइट पेंड्रा से  अलका शुक्ला जी द्वारा भी प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान इन्होंने भी शिक्षार्थियों को प्रेरित किया और स्कूल में मेहनत करने की बात कही इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रमोद शुक्ला ने एन सी एफ NEP 2020 FLN की भाषा के साथ कक्षा छठवीं की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव उनके विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल को बेहतर विषय वस्तु के रूप में बताया गया कार्यक्रम के समापन में आज अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवनीत तंबोली, तेंदुआ हाई स्कूल प्राचार्य गोपाल सिंह ध्रुव रहे इस दौरान सभी  मास्टर ट्रेनर्स व प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया स्मृति चिन्ह प्रदान कर मास्टर ट्रेनर्स का मनोबल बढ़ाने का काम  अधिकारी द्वारा किया गया गणित प्रकाश विषय के मास्टर ट्रेनर योगेश वैष्णव,गौरीशंकर साहू,अमित तंबोली इस प्रकार हिंदी मल्हार विषय की मास्टर ट्रेनर के रूप में चंद्रप्रकाश साहू व पैकरा जी रहे इन पांच दिनों में सभी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के विषय वस्तु को प्रशिक्षकों तक स्थानांतरित किया गया प्रशिक्षण व्यवस्थापक के रूप में आलोक सोनी,जयप्रकाश वैष्णव,आनंद तिवारी से नरेश सूर्यवंशी,व्यास कौशिक,दुलारी मरावी,रामकुमारी यादव,दीपक यादव,संतराम जगत,अजीत यादव,लक्ष्मी यादव,मोहनमती राज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
  विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा द्वारा इस पूरे प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण प्रभारी राजकुमार कोरी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Latest news
*अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया* *एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना* *शिवरतन शर्मा बोले - श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं* *सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट* *अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ*