Global news live
पंखाजूर

*नगर पंचायत पखांजुर में कागजो में चल रहा है रोका छेका अभियान-*



/विप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

/पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़/
नगर पंचायत पखांजूर में शासन द्वारा संचालित रोका-छेका अभियान कागजों में ही संचालित हो रहा है। शाम होते ही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों सहित मुख्य मार्ग में मवेशियों का डेरा जम जाता है। दिनभर मवेशी किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं और शाम होते ही सड़कों में बैठ दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
इनसे हर कोई परेशान है, पर नगर पंचायत इन मवेशियों को गोठान पहुंचाने या पशुपालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। खेती का सीजन आते ही शासन द्वारा हर वर्ष रोका छेका अभियान चलाया जाता है। इसके तहत घुमंतू मवेशियों को पकड़ गोठान भेजा जाता है। पशु मालिकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने कहा जाता है ताकि मवेशी खेतों में पहुंच किसानों की फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाए । साथ ही सड़कों में बैठाने भी मना किया जाता है क्योंकि ये सड़क हादसों के कारण बनते हैं। नगर पंचायत पखांजूर में यह अभियान केवल कागजो में ही संचालित है। नगर पंचायत क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी धूम रहे हैं। दिन भर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और शाम होते ही सड़कों में डेरा जमा लेते हैं। आलम य है की पखांजूर मुख्य मार्ग में ही तीन से चार जगह आवारा मवेशियों का डेरा लगता है। रात भर मवेशी सड़क में बैठे रहते हैं। संगम रोड़, अस्पताल रोड, आवास पारा रोड में भी कई स्थानों में आवारा मवेशी सड़कों में बैठे रहते हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक एक में गोठान निर्माण कराया गया है। साथ ही वार्ड क्रमांक 14 में कांजी हाउस के साथ गोठान भी है। नगर पंचायत में दो गोठानों का संचालन हो रहा है पर आवारा मवेशियों पर लगाम नहीं लग रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद असीम राय ने कहा पखांजूर में गोठान पूरी तरह से कागजों में संचालित है। गोठानों में गोबर भी कागजों में ही खरीदा जा रहा है।
पुलिस व वेटनरी विभाग नहीं कर रहे सहयोग: सीएमओ

पखांजूर नगर पंचायत सीएमओ बंशीलाल नुरेटी ने कहा आवारा मवेशियों को पकड़ने पुलिस तथा पशु चिकित्सा विभाग को सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है। दोनों विभाग से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया है। जल्द आवारा पशुओं को पकड़ गोठानों में भेजा जाएगा।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*