Global news live
पंखाजूर

*जान जोखिम में डालकर ग्रामीण पार कर रहे एनिकेट*



बिप्लब कुंडू की रिपोर्ट*
कोयलिबेड़ा मेंड़की नदी मे पुल नही होने से जान जोखिम मे डालकर एनिकट को मजबूरी में पार कर रहे हैं। भाजपा के 15 साल में भी उक्त एनीकट को नहीं बनाया गया और अभी वर्तमान में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी उक्त पुल का निर्माण नहीं किया गया अभी भी विकास से कोसों दूर
*पखांजुर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*

जान जोखिम में डालकर ग्रामीण कर रहे नदी मे बने एनिकट को पार शव पोस्टमॉर्टम करवाने ग्रामीणों ने कंधे मे डालकर पार किया एनिकट ग्राम संबलपुर निवासी बैशाखू राम मंडावी का अचानक मृत्यु हो गई थी पोस्टमॉर्टम करवाने ग्राम संबलपुर के ग्रामीणों ने नदी पार कर कोयलिबेड़ा लाया कांकेर जिले के दुरस्त अंचल कोयलिबेड़ा मेंड़की नदी मे पुल नही होने से जान जोखिम मे डालकर एनिकट से पार करने मजबूर ग्रामीण।


लगातार हो रही बारिस से मेड़की नदी का बढ़ा जलस्तर रोजमर्रा दैनिक उपयोग का समान लेने भी पहुँच रहे कोयलिबेड़ा साप्ताहिक बाजार ग्रामीण ने कहा कि शासन प्रशासन के संज्ञान में होने के वावजूद भी नही बना आज तक पुलिया वही विधायक अनूप नाग भी इस और नही दे रहे कोई ध्यान ग्रामीण परेशान।बारिस के पहले से ही ग्रामीण मांग कर रहे थे जिसको आज तक नज़र अंदाज़ करते आ रहे शासन प्रशासन के अधिकारी साथ मे जनप्रतिनिधियो ने भी इस और कोई ध्यान नही दिए जिसकी खामियाजा आज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
जिले का सबसे संवेदनशील व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोयलीबेडा़ में लगातार तीन दिनों से अनवरत वर्षा हो रहीं हैं जिसके कारण लगभग 32 गांव का संपर्क कोयलीबेडा़ वह मुख्यालय कांकेर से कट गया है और शुक्रवार के दिन वहां का साप्ताहिक बाजार रहता है लेकिन अनवरत बारिश के कारण पुल के ऊपर से पानी बहा रहा है जो फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से पार हो रहे हैं !

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*