Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नवोदय विद्यालय अमरकंटक में रविवार को होगा भूतपूर्व छात्र सम्मेलन *

नवोदय विद्यालय अमरकंटक में रविवार को होगा भूतपूर्व छात्र सम्मेलन ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे अनूपपुर जिलाधीश महोदय ।

ग्लोबल न्यूज लाइव / श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक  में संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार दिनांक 15/12/24 को छात्र सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है ।
भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन जनवि के प्राचार्य डॉ एस के राय के द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रात: 11 बजे विद्यालय में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनूपपुर के जिलाधीश महोदय  हर्षल पंचोली जी की गरिमामयी उपस्थिति में  संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है । इस शुभ अवसर पर भूतपूर्व छात्र परिषद प्रभारी डॉ ए. के. शुक्ला ने कहा है कि जनवि अमरकंटक , अनूपपुर के समस्त भूतपूर्व छात्रों एवं अनूपपुर जिले मे पदस्थ अन्य जिले के नवोदय विद्यालय के छात्रों (अधिकारियों/कर्मचारियों) से अनुरोध है कि इस समारोह में अपनी मूल्यवान उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करे तथा अपने अनुजों का मार्गदर्शन करें । निवेदक समस्त  विद्यालय परिवार ।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*