Global news live
कोंडागांव

*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*मतदान कराकर लौटे मतदान दलों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत*

*कचोरा केंद्र के मतदान दलों का पुष्पगुच्छ से किया स्वागत*

*कोण्डागांव, 07 नवम्बर 2023/* मंगलवार को मतदान के पूर्ण होने के साथ मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने दल के सदस्यों का स्वागत किया। जिसमें सर्वप्रथम सोनाबाल -3 सेक्टर के कचोरा मतदान केंद्र का दल पहुंचा। जिनका स्वागत किया गया। इस दल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गयीं।

*मर्दापाल से मतदान संग्रहण केंद्र पहुंची पहली संगवारी दल का किया गया स्वागत*

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा कोण्डागांव के मर्दापाल स्थित संगवारी मतदान केंद्र की महिला मतदान अधिकारियों का स्वागत किया गया। जिस पर मतदान दल की पीठासीन अधिकारी दीपिका नेताम ने बताया कि ये उनका पहला मतदान कराने का अनुभव था। वे प्रारम्भ में डर रहीं थी की मतदान का कार्य कैसे सफल रूप से करा पाएंगे पर सतत मार्गदर्शन एवं मिले प्रशिक्षण से हमें बहुत मदद मिली। दल के सदस्य सुधा पटेल, गणेशी साहू एवं तामेश्वरी कुरेटी का भी स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*