अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू*

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 कक्षा नवमी लेटरल एंट्री एवं कक्षा ग्यारहवीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ

*अमरकंटक : ग्लोबल न्यूज लाइव वेब*

              मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में कक्षा नवमी एवं कक्षा ग्यारहवीं हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि  30 अक्टूबर 2024 है। परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क किया जा रहा है। आवेदन की लिंक कक्षा ग्यारहवीं हेतु https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11 और कक्षा नवमी हेतु https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix है। प्राचार्य डॉ. एस के राय ने बताया कि अनूपपुर जिले के कक्षा आठवीं एवं दसवीं में पढ़ने वाले एवं अहर्ता रखने वाले सभी उम्मीदवार फॉर्म दाखिल कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय केन्द्र सरकार द्वारा संचालित गुणवक्तायुक्त निःशुल्क आवासीय विद्यालय है। परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा प्रभारी कृष्ण कुमार मो.नं. 9424638616 से संपर्क किया जा सकता है।

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*