ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ अंबिकापुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार पत्रकार सुरक्षा समिति ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज सरगुजा संभाग एवं अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल मीडिया एक्टिविस्टों को निशाना बनाए जाने और भय के माहौल के विरोध में आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जब भी पत्रकार भ्रष्टाचार या जनहित के सवाल उठाता है, तो जवाब देने के बजाय उसके निजी जीवन चरित्र परिवार और धर्म पर हमला कर ट्रॉलिंग और धमकियों के जरिए आवाज दबाई जा रही है, जो प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।

समिति ने 3 प्रमुख मांगें रखीं – 1. उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, 2. पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, 3. ट्रॉलिंग और धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ABPSS ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से भी सरगुजा के पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, अमित संतवानी, उत्पल सेनगुप्ता उपस्थित रहे।

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*