Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*खेल, संस्कार और संगठन को मिलेगी नई दिशा*

भाटापारा 8 जून/बिलासपुर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रांत सम्मेलन 06 एवं 07 जून 2026 को बिलासपुर में किया गया इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेकर खेल, संगठन विस्तार, युवा जागरण तथा आगामी गतिविधियों पर मंथन कर रहे हैं सम्मेलन में बलौदाबाजार जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रीड़ा भारती जिला मंत्री आदित्य सिंह  , महिला प्रमुख वर्षा मिरी , सदस्य करन बघेल बिलासपुर पहुंचे। सम्मेलन के दौरान संगठन की भावी कार्ययोजना, खेल संस्कृति के संवर्धन, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी प्रांत स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सम्मेलन में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के विस्तार तथा युवाओं में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभावना विकसित करने की दिशा में विशेष रणनीति तैयार की जा रही है बलौदाबाजार जिले के मंत्री आदित्य सिंह  ने बताया कि सम्मेलन से प्राप्त मार्गदर्शन और अनुभवों का लाभ जिले एवं खंड स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में मिलेगा। सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*