Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन*

**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर +91 99934 66566*

———————————————————

कारीतलाई में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

*अमरकंटक/कारीतलाई -*
विष्णु भगवान के अवतार विष्णु वराह की पुण्यभूमि ग्राम कारीतलाई में एकादश दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह पावन आयोजन ग्राम कारीतलाई (जिला कटनी) में पूज्य आचार्य श्री अद्भुत जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न हो रहा है ।

यह कथा माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया दिनांक 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी । वहीं 16 जनवरी 2026 को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का विधिवत समापन होगा । आयोजन स्थल श्मशान भूमि क्षेत्र निर्धारित किया गया है ।

इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान  उर्मिला बाई , पुत्र राजेश तिवारी हैं । उनके साथ तिवारी परिवार के सदस्य एवं अन्य पारिवारिक जन —  गुलाब बाई ,  सावित्री बाई ,  आशा उपाध्याय , अश्वनी पांडेय ,  फूलबाई ,  शांति बाई एवं  रेवती गर्ग — विशेष रूप से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं ।

कथा व्यासपीठ से विराजमान होकर आचार्य  अद्भुत जी महाराज संकल्प एवं विधि-विधान के साथ शिव महापुराण की दिव्य कथा का भावपूर्ण व्याख्यान कर रहे हैं । कथा में भगवान शिव की महिमा , भक्ति का महत्व तथा मानव जीवन में आदर्श भक्त के गुणों का सुंदर वर्णन किया जा रहा है ।

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक निर्धारित है । संगीतमय कथा शैली के कारण श्रद्धालुजन भाव-विभोर होकर भगवान शिव की आराधना में लीन हो रहे हैं ।

कथा शुभारंभ अवसर पर ग्राम कारीतलाई के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में पूजन-दर्शन उपरांत गुरु आज्ञा प्राप्त कर शिष्य , श्रद्धालुओं , महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा माथे पर कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं भक्ति संगीत के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शिव आराधना करते हुए कथा स्थल तक पहुँची ।

कथा वाचक आचार्य  अद्भुत जी महाराज (निवासी अनूपपुर) ने बताया कि यह आयोजन लगातार 11 दिनों तक चलेगा जिसमें नगर ग्राम एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु अनन्य भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।
पूजन-पाठ (पारायण) कार्य में विशेष रूप से आचार्य  विनय द्विवेदी (छोटी बेल्दी) एवं शास्त्री मुकेश गौतम (चंदिया) का महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है  जिनके परिश्रम से पूजन-अर्चन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*