Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में 70 संतों की तपस्वी जमात का कल्याण सेवा आश्रम में हुआ भव्य सत्कार*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और श्रद्धा से किया गया अभिवादन

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थल की पावन धरा पवित्र नगरी अमरकंटक में उस समय आध्यात्मिक वातावरण और भी अधिक दिव्य हो उठा जब श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण प्रधान कार्यालय कृष्णा नगर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 70 साधु-संतों की तपस्वी जमात मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख स्थल कल्याण सेवा आश्रम पहुंची ।
संतों की जमात के आगमन पर आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज द्वारा गोला साहब का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न कराई गई । इस पावन अवसर पर अरदास करते हुए समस्त संतों एवं आगंतुकों की मंगलमय यात्रा की कामना की गई तथा सभी का भावपूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया गया ।

भ्रमणशील जमात के महंत स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज के नेतृत्व में यह संत समाज मां नर्मदा जी की संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा कर रहा है  जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर धाम से हुई थी । यह तपस्वी टोली ग्वारीघाट , जबलपुर होते हुए अमरकंटक 28 मार्च शाम 4 बजे पहुंची और 31 मार्च 2026 तक कल्याण सेवा आश्रम में भोजन प्रसादी एवं विश्राम करेगी , उसके बाद आगे की परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेगी ।

आश्रम परिसर में संतों के स्वागत हेतु धार्मिक विधि-विधान के साथ भव्य आयोजन किया गया । आचार्य पुरोहित पंडित मुकेश पाठक एवं पंडित संदीप जोशी के वैदिक मंत्रोच्चार , ढोल-नगाड़ों और शंख की मंगल ध्वनि और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ साधु-संतों की जमात का आत्मीय अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , स्वामी सुंदरानंद जी महाराज , स्वामी हरस्वरूप जी महाराज , स्वामी शांतानंद जी महाराज , कोठारी बाबा राम प्रसाद जी महाराज , स्वामी नर्मदानंद जी एवं विनोद पजारे , राजेंद्र बिष्ट सहित अनेक भक्त , श्रद्धालु एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

अमरकंटक में इतनी बड़ी संख्या में संतों का आगमन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता हुआ दिखाई दिया जिससे यह पवित्र नगरी और अधिक आलोकित एवं भक्तिमय हो उठी ।

Latest news
*विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़* *पुरुषोत्तम मास आत्मशुद्धि भक्ति और धर्म साधना का दिव्य अवसर* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा*