Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक नवोदय विद्यालय में भूतपूर्व छात्र-सम्मेलन” उत्सव का सफल आयोजन संपन्न *

////अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट////

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक अनूपपुर मध्य प्रदेश में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को प्राचार्य महोदय आशीष शुक्ला के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भूतपूर्व छात्र-सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छात्र बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाये l सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण के प्रवेश द्वार पर बाहर से आए समस्त भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का प्राचार्य महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया l  प्राचार्य महोदय भूतपूर्व छात्र एवं छात्राओं तथा  समस्त शिक्षकगणों के द्वारा विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम पारंपरिक शुरुआत की गई ।  विद्यालय प्रांगण के प्रवेश द्वार पर भूतपूर्व छात्र छात्राओं वर्तमान छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकगणों एवं कर्मचारीगण के सामूहिक जयकारे एवं नारे की ध्वनि से विद्यालय परिसर का आसमान गूंजयमान हो गया l कार्यक्रम में संगीत शिक्षक शेख वाहिद के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोक संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित किया गया l बाहर से आए भूतपूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो कि बच्चों के भावी भविष्य में बहुत ही प्रेरणादाई साबित होंगे l प्राचार्य महोदय के उद्बोधन  द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विद्यालय की उपलब्धियांँ बताई गई  और साथ ही साथ ऐसे भूतपूर्व छात्र सम्मेलन  कार्यक्रमों की सराहना कहते हुए कहा गया कि यह बच्चों के नैतिक मूल्य और व्यक्तिगत विकास के लिए अति आवश्यक है l इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण , विद्यालय प्रांगण के समस्त कर्मचारीगण एवं समस्त अतिथि उपस्थित रहें l सचिन कुमार जाटव और  शेख वाहिद ने ओजपूर्ण भाषा शैली में मंच संचालन का कार्यभार संभाला ।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*