छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

कार्यकर्ताओं को दिया सेवा ही संगठन का मंत्र*

भाटापारा 10 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्ष केसार्वजनिक-राजनीतिक जीवन के गौरवशाली अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बुधवार को कौशलपुर मंडल के ग्राम कोलिहा और निपनिया मंडल के ग्राम मोपका में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए और कार्यशाला को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों में राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक का उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय के सिद्धांत का जीवंत उदाहरण है शिवरतन शर्मा ने कहा की यह सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह हमारे लिए आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर है। हमें यह संकल्प लेना है कि मोदी जी ने जो विकसित भारत 2047 का सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए हम बूथ स्तर पर अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस एक माह के अभियान में हर बूथ तक, हर घर तक सेवा के प्रकल्पों को लेकर जाएं शर्मा ने आगे कहा कि यह अभियान जनता से सीधा संवाद और मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम है। आज विपक्ष मुद्दाविहीन है क्योंकि मोदी जी ने गरीब, युवा, महिला और किसान हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है और हर लाभार्थी तक पहुंचना है कार्यशाला में कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं इस अवसर पर कोलिहा में जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जिला उपाध्यक्ष केजूराम बघेल, हेमसिंह चौहान,नारायण साहू,सतीश सोनी,  आनंद बंजारे,संतोष साहू,गोपाल शुक्ला,गोविन्द वर्मा एवं मोपका में महाबल बघेल, मथुरा यदु, संकेत अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, चेतन वर्मा, सहित दोनों मंडलों के मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Latest
*नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0*