
*विप्र समाज की भागीदारी से हुआ भव्य अनुष्ठान*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
*प्रतिभागी हुए पुरस्कृत व्यक्तित्वों का हुआ सम्मान*
भाटापारा 15 सितंबर/सरयू साहित्य द्वारा रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन
श्री रामचरित मानस मे सप्त सोपान है इसी भाव को ऐहसास करते हुए सरयू साहित्य परिषद द्वारा रामायण ज्ञान परीक्षा के सातवें वर्ष को भव्य अनुष्ठान का स्वरुप दिया गया एवं पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन मे समस्त विप्रजनों की भागीदारी से भव्यता की छटा भी निखरती नजर आई आचार्य झम्मन शास्त्री सुशील शर्मा एवं अश्विनी शर्मा का आतिथ्य नवधा रामायण मंडप मे संपन्न हुए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मे व्याख्यान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आतिथ्य मे संपन्न हुए गरिमामय आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन से हुआ पं दुर्गा प्रसाद तिवारी के सानिध्य मे अतिथि गणों एवं उपस्थित जनों द्वारा राम दरबार एवं रामचरितमानस का पूजन अर्चन किया गया पूजन अर्चन की कड़ी संपन्न होने के उपरांत समाज प्रमुखों सत्यनारायण जोशी, महेश उपाध्याय, बबीता भृगु,अंजू भृगु उषा मिश्रा रेखू उमा शर्मा, सीमा तिवारी सुषमा मिश्रा,चन्द्रकिरण शर्मा, संतोष पुरोहित राजेन्द्र जोशी,नंदू शर्मा, मारो ब्राम्हण समाज प्रमुख विष्णु मिश्रा,विजय मिश्रा योगेश शर्मा तथा मुंगेली से विजय शर्मा आदि का स्वागत परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया, उसके उपरांत समाज प्रमुखों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया समाज प्रमुख एवं अतिथि उदबोधन की कड़ी मुकेश शर्मा कविता शर्मा एवं उषा मिश्रा के सफल संचालन मे आयोजित समारोह मे उदबोधन की कड़ी मे सर्वप्रथम परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा परिषद के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया,उसके पश्चात समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों जिनमे विष्णु मिश्रा,नरेश चौबे,संतोष पुरोहित एवं उषा मिश्रा द्वारा विप्रजनों को संबोधित किया गया, अतिथि उदबोधन की कड़ी मे आचार्य झम्मन शास्त्री सुशील शर्मा एवं अश्विनी शर्मा द्वारा अपने प्रेरणादायी उदबोधन से ज्ञान एवं संस्कार के प्रसार मे रामायण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस तरह की आयोजन की आवश्यकता पर बल देते हुए समस्त प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी,पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ शिक्षा के क्षेत्र मे राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित शिक्षिका सुधारानी शर्मा एवं साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्टता के लिए डाॅ सीमा अवस्थी को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करने से हुआमुस्कान शर्मा एवं बरखा दुबे प्रथम
दो वर्गो मे आयोजित हुए रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता मे कनिष्ठ वर्ग मे प्रथम मुस्कान शर्मा,द्वितीय करोज्जवला शर्मा एवं तृतीय स्थान शिवम भृगु ने प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम बरखा दुबे, द्वितीय स्नेहिल ओझा तथा तृतीय स्थान दीपक पाण्डेय ने प्राप्त किया,वहीं विशेष उपलब्धि के लिए उपासना शर्मा तथा दीपक पाण्डेय का सम्मान किया गया,8से 14वर्ष के प्रतिभागी बच्चों को नौनिहाल सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं निरंतर परीक्षा मे बैठने की सक्रियता के लिए सक्रियता सम्मान सहित परिषद के रचनात्मक कार्यों मे अहम योगदान के लिए कार्यकर्ताओं को आधारशिला सम्मान से सम्मानित किया गया,साथ ही समस्त प्रतिभागियों को पूजा चौकी एवं रामचरितमानस की प्रति भेंट की गयी, आयोजन का समापन स्वल्पहार के पश्चात मुकेश शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन से हुआ, आयोजन मे बड़ी संख्या मे मातृशक्तियों सहित विप्रजनों की भागीदारी रही।
