*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में संविदा कर्मचारी सब पर भारी*

*ग्लोबल न्यूज लाइव बिल्हा से योगेश शर्मा की रिपोर्ट*बिल्हा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ संविदा कर्मचारी विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक अनिल गढेवाल की शिकायत कुछ माह पूर्व निज सचिव स्वाथ्य एम परिवार कल्याण छ, ग शासन ,मुख्य सचिव स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर,विशेष कर्तव्य अधिकारी उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण,लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विधि और विधाई कार्य नगरीय प्रशासन मंत्रालय रायपुर ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जिला अधिकारी बिलासपुर एवं कलेक्टर से जून माह में की गई थी जिस शिकायत पर उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण ,लोक सवथ्य यांत्रिकी कार्य मुख्य अधिकारी मंत्रालय रायपुर द्वारा व कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी प्रभात श्रीवास्त को जांच का आदेश दिया था
जिसपर जिला चिकित्सा अधिकारी ने टीम गठित कर डाक्टर अनिल श्रीवास्तव को जांच अधिकारीनियुक्त कर जांच का आदेश दिया था।
जांच आदेश के पश्चात जांच अधिकारी बीस दिन विलंब से बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे व बि, पी, एम के चेंबर में चाय पीकर खानापूर्ति कर वापस चले आए।
उपरांत 13 अगस्त में जांच अधिकारी अनिल श्रीवास्तव द्वारा शिकाय कर्ता को जिला चिकित्सा कार्यालय में बुलाकर अनिल गढेवाल की शिकायत की क्रमशः लिखित जानकारी ली गई। उसके बाद आज तक कोई जांच नही की गई।
ज्ञात हो की पदस्थ संविदा कर्मचारी कार्यक्रम प्रबंधक अनिल गड़ेवाल पर पूर्व के लंबे समय से बड़े बड़े आरोप लगते आए है पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में कुछ सामग्री की खरीदी पर उनको दोषी भी पाया गया है। पर राजनीतिक दबाव के कारण उनपर कोई कार्यवाही नही हो पाई है। इस विषय की जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी अनिल श्रीवास्तव से संपर्क करने की बहुत प्रयास किया गया पर उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।
बिल्हा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में इनके इशारों पर चलते है बी, एम, ओ डॉक्टर सहित सभी कर्मचारीगण सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों पार्टियों से इनके संबंध होने के कारण इनको किसी का डर नहीं है इनको नेताओं का वरद हस्त प्राप्त है इसीलिए कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टिके हुए हैं संविदा कर्मचारी सब पर भारी अब देखना यह है कि उक्त कर्मचारी के ऊपर क्या कार्यवाही होती है शासन प्रशासन बदल गया लेकिन अनिल गढेवाल अंगद की तरह पांव जमाए बैठे हुए हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा मे *इस संबंध में बिलासपुर सी, एम, एच ,ओ से बात हुई उनका कहना है कि मैं अभी-अभी ज्वाइन किया हूं सोमवार को दिखवाता हूं*