कोंडागांव

/गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

 कोण्डागांव पुलिस ने अपहृता नाबालिक बालिका को अपहरण़ करने वाले आरोपी अजय ठाकुर को किया गिरफ्तार।
 गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है की महिला संबंधित अपराध में आरोपीगणो के तत्काल गिरफ्तार किया जाए, इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक रूपेश डाण्डे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने, नाबालिक महिला को बहला फुसलाकर अपहरण़ करने वाले आरोपी अजय ठाकुर को दिनांक 16.06.2024 को गिरफ्तार किया है।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 01.02.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कही ले गया है कि रिपोर्ट पर गुम इन्सान क्रमांक 14/2024 एवं अपराध क्रमांक 71/2024 धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलास किया जा रहा था, इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ की अजय ठाकुर के द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर इन्दौर लेकर गया है, जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कोंडागांव पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर इंदौर टीम रवाना किया गया, जहा पुलिस टीम के द्वारा इन्द्रौर पहुचकर आरोपी अजय ठाकुर पिता कलीराम ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी जाति बुनकर निवासी नांदियाखेड़ा तहसील फरसुद जिला खण्डवा (मध्यप्रदेश) के कब्जे से पीड़िता अपहृता नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। आरोपी को दिंनाक 16.06.2024 के 11/30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक नवल कोडोपी , स.उ.नि. अनीता मेश्राम, म.आर. 3011 प्रेमबती नेताम, आरक्षक मनोज पोयाम (सायबर सेल कोण्डागॉव) का विशेष योगदान रहा।

Latest
*ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*