Global news live
अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महिलाएं संतान सप्तमी व्रत रख पूजन कर पुत्र के दीर्घायु होने की शिव-पार्वती से कामना की *
//अमरकंटक ग्लोबल न्यूज//

महिलाएं संतान सप्तमी व्रत रख पूजन कर पुत्र के दीर्घायु होने की शिव-पार्वती से कामना की ।

*अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

मां नर्मदा जी उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक क्षेत्र में सुहागिन महिलाएं भाद्रपद शुक्ल संतान सप्तमी की व्रत रख कर शिव पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर पुत्रो के दीर्घायु होने की कामना की ।
पंडित मुकेश पाठक बताते है की संतान सप्तमी का व्रत रखने वाली महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजन आराधना और कथा सुन करतीं है । यह व्रत करने से संतान को लंबी आयु की प्राप्ति होती है तथा पुत्र के जीवन में खुशहाली आती है । माताएं संतान सप्तमी की व्रत रखकर भोलेनाथ , माता पार्वती देवी से संतान के जीवन की दीर्घायु की कामना करती है तथा पुत्रो के जीवन में कोई कष्ट दुख न आने की मंगल कामना की भावना रख पूजा आराधना बड़े ही विधि विधान पूर्वक करती है ।
इस पूजन में ताजी मिट्टी से निर्मित कर शिव – पार्वती , नंदी बनाकर , हल्दी , कुमकुम , चावल , कपूर , मौसमी फल , फूल , मीठी पुड़ी ,आटे की लोई आदि सामग्री पूजन में उपयोग करते है । सात मीठी पुड़ी केले के पत्ते में बांध पूजन स्थल पर रख दिया जाता है फिर संतान की रक्षा की भावना लिए कलावा अर्पित करें । इस तरह पंडित विधि विधान पूर्वक पूजन कराकर अपने पुत्र की दीर्घायु हेतु मन में कामना करते हुए शिव और माता पार्वती को प्रणाम कर आशीष प्राप्त करते है ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*