Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*तीन बच्चों का चयन प्रयास विद्यालय में हुआ-*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोंडागांव*

*कदमपारा से तीन बच्चों का चयन प्रयास विद्यालय में हुआ-* विकासखंड कोंडागांव के अंतर्गत ग्रामीण अंचल में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कदमपारा के तीन छात्र केशव बघेल पिता स्वर्गीय अमरू राम बघेल,नितेश कश्यप पिता डोमू राम कश्यप,किरण पटेल पिता छबीराम पटेल का चयन शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों छात्र शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे हैं।विद्यालय,संकुल,विकासखंड,जिला व संभाग स्तरीय खेल में प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विदित हो कि इससे पूर्व भी दो छात्रों कु.दीपिका नेताम पिता पुनऊ राम नेताम, कु.सरस्वती बघेल पिता नरसिंह बघेल का चयन शासकीय कन्या बुनियादी आदर्श विद्यालय गारंजी जिला नारायणपुर में हुआ है । तीनों छात्र किसान परिवार से हैं,जिनके चयन होने पर समस्त शाला परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर संकुल समन्वयक रुद्रेश्वर प्रसाद मिश्रा,प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार जनगाम शिक्षक देवी कुमार पटेल,प्रेम कुमार नेगी, मोहनी साहू,माता-पिता,शाला प्रबंधन समिति और शाला परिवार के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Latest news
*अमरकंटक में गीता परिवार जयपुर द्वारा सात दिवसीय गीता रथ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन * *एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर रायपुर में जल्द होगा महासम्मेलन* *नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती* *भीषण गर्मी में हर घर तक पानी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता  शर्मा* *भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु  शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक निवासी चांदनी उर्वेती की गोंडी चित्रकला की वैश्विक पहचान * *अमरकंटक पुलिस  ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा * *अमरकंटक में 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल को* *कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के*