Global news live
करगी रोड कोटा

*वेलकम डिस्टलरी के ऊपर शासन प्रशासन कार्यवाही करने के बजाय मौन है??

*हरीश चौबे रामनारायण की विशेष रिपोर्ट ग्लोबल न्यूज लाइव*!वेलकम रसूखदार सब पर भारी!! जबकि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल को लिखित शिकायत जो ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा 15/10/ 2020 को की गई थी लगभग 3 साल में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। एवं लिखित शिकायत माननीय रेणु जोगी विधायक कोटा विधानसभा क्षेत्र को भी ग्रामीणों के द्वारा 24 /8/ 2020 को प्रेषित किया गया था

!!वेलकम फैक्ट्री से निकला जहरीला गंदा पानी जहरीला धुआं आसपास के फसल के अलावा गाय के चरने लायक घास को भी जला रहा है । वन भूमि पर भी गंदा जहरीला पानी प्रदूषण युक्त बहाया जा रहा है जिसके चलते जंगल के पेड़ सड़ रहे हैं मवेशी एवं पशु पक्षियों को फैक्ट्री से निकला गंदा पानी पीने से बड़ी संख्या बीमार एवं मर रहे हैं जिससे वन विभाग के अधिकारी की भी संलिप्तता नजर आती है!! जिसके कारण मवेशी गंदा पानी एवं चारा खाकर मार रहे हैं! इसके पहले भी कई बार लिखित में शिकायत करने के बाद भी आज तक उक्त फैक्ट्री के ऊपर कार्यवाही खाना पूर्ति कर छोड़ दी गई! जिसमें लिखित शिकायत ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के द्वारा 5 /9 /2020 को की गई थी उसके जवाब में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पत्र क्रमांक 2500720007012 आबकारी आयुक्त को प्रेषित किया गया आयुक्त आबकारी विभाग के द्वारा 15/10/ 2020 को एक पत्र प्रेषित करने के बाद उपरोक्त फैक्ट्री के ऊपर खाना पूर्ति कर जवाब प्रेषित किया गया। और ना ही आज तक मुझे सूचित किया गया।
लारीपार छेरकाबांधा पीपरपारा खुरदुर जोगीपुर खरगहनी के बोर में भी गंदा पानी निकल रहा है जिसे पिया नहीं जा सकता जिसके कारण ग्रामीण श्वास एलर्जी टीबीजैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं एवं बीमार पड़ रहे हैं। इन ग्रामीणों की शुध लेने वाला ना तो शासन प्रशासन है और ना ही नेता ।


छेरकाबांधा स्थित वेलकम डिस्टलरी प्रा.लि. की लापरवाही और मनमाने रवैय्ये के चलते ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल के बच्चें और शिक्षक भी परेशान हैं l वेलकम के रसूख के चलते चार माह पहले हुई जांच भी बेअसर
ग्रामीणों नें वेलकम फैक्ट्री से हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था जिसके बाद 25/4/23 मंगलवार को आवेदन क्रमांक 771123114282 के तारतम्य में पटवारी हल्का नंबर 09 रतनपुर के द्वारा जांच की गई जिसमें पाया गया कि वेलकम डिस्टलरी के चमनी से निकलने वाले राखड़ डस्ट से कृषकों को फसल काटनें में परेशानी होती राखड़ के कण किसानों की आंख में जाते है l वेलकम से फैक्ट्री से निकला, गंदा पानी शासकीय वन भूमि पर एकत्रित होकर प्रदुषण फैला रहा और जल स्तर को भी प्रदुषित कर रहा है और बोरखनन में भी दूषित जल निकल रहा है l ग्रामीण घरों खाद्य समाग्री खुलेमें नही सुखा पा रहे है इन सभी समस्याओं से परेशान समस्त ग्रामवासी शासन से कडी़ कार्यवाही की अपेक्षा करते है l इन सभी पहलुओं की जांच कर पटवारी नें ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर रतनपुर तहसील कार्यालय में जमा कर दिया था जिसके बाद आज तक कोई कार्यवाही नही हुई l

ग्रामीणों नें मुख्यमंत्री से पांच माह पहले शिकायत की थी जिसके बाद में मौके की जांच भी हुई थी जांच में वो सभी शिकायतें भी सही पाई गई लेकिन वेलकम प्रबंधन के रसुख के चलते आज तक इस पर कुछ नही हुआ l

चार माह पहले ही अगर जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर वेलकम प्रबंधन के उपर उचित कार्यवाही करते तो शायद आज पीपरपारा शा.पू.मा.शाला के बच्चे प्रबंधन द्वारा डाले गये खराब मटेरियल की दुर्गंध से विचलित नही होते और उनकी स्वास्थ और शिक्षा प्रभावित नही होती l


मुझे रतनपुर तहसील से आवेदन मिला था जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मौका जांच किया गया था जो शिकायत हुई वह सही पाया गया थाl तहसीलदार मैडम को भी मैने स्पाट का निरिक्षण कराया था l जिसका गांव वालों के समक्ष पंचनामा बनाकर मैने रतनपुर तहसील में जमा कर दिया था उसके बाद आगे की क्या कार्यवाही हुई उसकी मुझे जानकारी नही है l – नीतू श्रीवास्तव पटवारी हल्का नं. 09 रतनपुर


जांच में शिकायत सही पाई गई थी मैने भी वहां का निरिक्षण किया था फिर जांच रिपोर्ट हमने एसडीएम को सौंप दी थी आगे की जानकारी नही है मेरा ट्रांसफर हो गया है l – शिल्पा भगत तत्कालीन नायब तहसीलदार रतनपुर

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*