Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध रेत भंडारण पर कर्रवाही*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*अवैध रेत भंडारण पर कर्रवाही*

*धामनपुरी में दो स्थानों से लगभग 170 हाइवा रेत जब्त*

कोंडागांव, 23 जून 2024/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर बड़े राजपुर तहसील के धामनपुरी में अवैध रूप से एकत्रित किए गए 170 हाइवा रेत को जब्त करने के की कार्रवाई की गई।
बड़े राजपुर तहसील के धामनपुरी में दो स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। यहां रामबाई नेताम की भूमि पर देवनाथ प्रधान द्वारा लगभग 50 हाइवा रेत और रतनू नेताम की भूमि पर बोरगांव निवासी दीपांकर व्यापारी द्वारा लगभग 120 हाइवा रेत का अवैध भंडारण किया गया था। रेत के भंडारण के संबंध में अनुमति या क्रय किए गए रेत के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर रेत को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। वहीं इस संबंध में संबंधितों को नोटिस खनिज विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। रेत जब्ती की कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अंकित चौहान, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भूपत धनेश्वरी, तहसीलदार श्री फणेश्वर सोम, खनिज अधिकारी श्री गौतम नेताम सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*